फर्रुखाबाद: प्लाटिंग के खेल में बिना एस्टीमेट 11 केवी लाइन शिफ्ट करने पर प्रभारी JE को अधीक्षण अभियंता ने किया निलंबित
बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नेकपुर खुर्द में शीतगृह के निकट प्लॉटिंग की भूमि से निकली एचटी लाइन बिना एस्टीमेट के ही शिफ्ट कर दी गई थी। इस मामले में लापरवाही व सही जांच रिपोर्ट न देने में अधीक्षण अभियंता ने प्रभारी जेई को निलंबित कर दिया है। जांच में अन्य कर्मचारियों का फंसना तय है।मामले में रविवार शाम 5 बजे भी तेजी से जांच पड़ताल जारी है।