बढ़पुरा इलाके की रहने वाली नाबालिक 17 वर्षीय किशोरी छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त रूप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है शनिवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण करा अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया है। आरोप है कि घर स्कूल जाते समय किशोरी छात्रा को अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर ले गया था ।