इकौना: शक्ति दीदी टीम ने तहसील इकौना क्षेत्र मे महिलाओ व बालिकाओं को बताए साइबर फ्राड से बचने के तरीके
तहसील इकौना क्षेत्र के टीचर कलोनी,पेट्रोल पम्प, व इकौना बाजार मे महिलाओं व बालिकाओं को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताएं, इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को बताया गया। कि किसी भी प्रकार से यदि कोई भी फोन पर आपसे कोई भी ओटीपी साझा करने के लिए कहता है। तो कतई ऐसा ना करें क्योंकि कभी भी बैंक कर्मी या बैंक आपसे आपके फोन पर कोई भी ओटीपी से संबंधित डिटेल नहीं मागता।