इकौना: पुलिस अधीक्षक ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु गिलौला क्षेत्र का भ्रमण कर लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक ने चुनाव में पुलिस बल के ठहरने हेतु चिन्हित विद्यालय गौरी शंकर टण्डन नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज गिलौला व प्रेम शंकर शुक्ला इण्टर कॉलेज गिलौला का भ्रमण कर विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं- लाइट, पानी, शौचालय आदि के बारे में जानकारी लेते हुये प्रभारी निरीक्षक गिलौला अश्वनी कुमार दुबे को सभी तैयारियाँ पूर्ण करनें हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।