इकौना: बेलहा राघव के पास नहर पर जहरीले सांप के डसने से 35 वर्षीय व्यक्त की हालत बिगड़ी
बेलहा राघव निवासी पाटनदीन साइकिल से कटरा बाजार आए थे। जहां से बुधवार रात लगभग 9बजे वापस अपने गांव जा रहे थे। अपने गांव नहर पर पहुंचते ही उनकी साइकिल पंचर हो गई। जिससे वह पैदल घर के लिए चल पड़े, नहर पर ही उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने एम्बुलेंस के सहायता से इकौना के सीएससी में भर्ती कराया जहां दवा उपचार शुरू हुआ।