लखीसराय: नया बाजार नगर भवन से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
लखीसराय। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर से नगर परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुक्रवार की पूर्वाह्न 7:25 शुरू हुई यात्रा में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर सभापति, पदाधिकारी एवं सफाई कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् देश भक्ति गीतों से पूरा शहर रंग गया