खरगोन। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को एसडीएम कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत सीईओ मिलिंद कुमार नागदेवे एवं एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को घरों व प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया