चम्बा: सुप्रसिद्ध हिमाचली लोकगायक इशांत भारद्वाज का नया गाना डेरे हाकमा दे मंगलवार को रिलीज
Chamba, Chamba | May 7, 2024 सुप्रसिद्ध हिमाचली लोकगायक इशांत भारद्वाज का नया गाना डेरे हाकमा दे मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। इसकी जानकारी हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक इशांत भारद्वाज ने सोमवार को मीडिया से सांझा की। उन्होंने कहा लंबे इंतजार के बाद उन्होंने इस गाने को तैयार किया है। उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि उनके इस गाने को अन्य गानों की तरह लोग ख़ूब पसंद करेंगे।