चम्बा: उचित मूल्य की दुकानों में लोगों को राशन के साथ लोकसभा चुनाव में मतदान करने के आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टर दिए जाएंगे
Chamba, Chamba | May 7, 2024 अब उचित मूल्य की दुकानों में लोगों को राशन के साथ- साथ लोकसभा चुनाव में मतदान करने के आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टर भी दिए जाएंगे। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टरों को लांच किया है।