मिर्ज़ापुर: शास्त्री ब्रिज का मरम्मत कार्य शुरू, चार दिनों तक रहेगा भारी वाहनों का आवागमन बाधित
शास्त्री ब्रिज का सोमवार की सुबह 11:00 से शुरू हुआ मरम्मत कार्य। हालांकि मरम्मत कार्य काफी धीमा रहा। कई बड़े मशीनों के न आने की वजह से मरम्मत कार्य प्रभावित रहा। जिला प्रशासन की ओर से मरम्मत कार्य की सूचना पहले से ही दे दी गई है। चार दिनों तक होने वाली मरम्मत कार्य के दौरान भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा।