सारठ: बलथरा निवासी ने छोटे भाई व पिता पर मारपीट का मामला दर्ज कराया, पिता ने भी पुत्र पर FIR दर्ज कराई
Sarath, Deoghar | May 10, 2026 बलथरा निवासी विकास यादव ने भाई बबलू यादव व पिता यमुना प्र. यादव पर बेरहमी से मारपीट करके घायल करने का मामला दर्ज कराया है। रविवार शाम 5 बजे सारठ थाने में दर्ज मामले में पीड़ित ने पैतृक घर व जमीन के बंटवारे के लिए पंचायती की मांग करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं पिता यमुना प्र. यादव ने भी पुत्र विकास यादव पर मारपीट का आरोप लगाकर काउंटर केस दर्ज कराया है।