रॉक्सी टॉकीज पुलिस चौकी के पास दंपति पर हमला, पति और साला गंभीर रूप से घायल!
ग्वालियर। शहर के व्यस्त इलाके रॉक्सी टॉकीज के पास मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाड़े से खरीदारी कर घर लौट रहे दंपति को पुलिस चौकी के नजदीक कुछ लोगों ने घेरकर पीट दिया। मारपीट में पति और उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सवाल यह है कि जब पुलिस चौकी के इतने नजदीक लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो शहर की कानून व्यवस्था कितनी सुरक्षित है? फिलहाल मारपीट की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
#GwaliorNews #RoxyTalkies #GwaliorPolice #CrimeNews #MPNews LawAndOrder newsimpact