कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा! कुंवारी नदी में डूबने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत,
मृतकों में दो सगी बहनें शामिल, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
मुरैना। कैलारस क्षेत्र में गुरुवार सुबह कार्तिक स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुंवारी नदी में डूबने से तीन नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कार्तिक स्नान के दौरान तीनों बच्चियां कुंवारी नदी में डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही कैलारस थाना पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
काफी प्रयासों के बाद तीनों बच्चियों के शव नदी से बाहर निकाले गए। मृत बच्चियों की पहचान प्राची (12), चंदा (10) और निशि (12) के रूप में हुई है।
तीनों के शव कैलारस अस्पताल में जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिज