*गुरुग्राम पुलिस भारी बारिश में भी यातायात संचालन के दौरान सड़कों पर तैनात है*
सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी होने के कारण संभावित हैवी ट्रैफिक को देखते हुए सुबह से ही पुलिस आयुक्त गुरुग्राम द्वारा सभी थाना SHO को यातायात संचालन के लिए सड़कों पर उतरने के लिए आदेश दिये गए है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।
कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण या अन्य कारणों से यातायात धीमा है वहाँ पर गुरुग्राम पुलिस की टीमें यातायात को सुचार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
Uklana, Hissar | Aug 6, 2026