घाटमपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, पुलिस जाँच में जुटी
घाटमपुर के शिवपुरी पश्चिम में 30 वर्षीय रईस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।