चिड़िया माइंस क्षेत्र में आयोजित एक मजदूर सभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मजदूरों की समस्याओं से अवगत होते हुए उनके अधिकारों और लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डुबिल माइंस के बंद होने के कारण कार्य से वंचित हुए 245 मजदूरों को अविलंब पुनः बहाल किया जाना चाहिए।