रावतसर: रावतसर में मारपीट के आरोप में दो जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज, न्योलखी का मामला
पुलिस से शुक्रवार जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में राकेश कुमार निवासी न्योलखी ने राजाराम व सोनू निवासी न्योलखी के खिलाफ उससे व उसके माता-पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया हैं रावतसर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।