किशनगंज: चलती बिजली लाइन से ट्रांसफार्मर गिराया गया, तार और तेल चुराया गया
उपखंड के बीलखेड़ा माल गांव में अज्ञात चोरों ने मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। चोरों ने बिजली लाइन से ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काटकर उसे नीचे गिरा दिया और उसमें लगा कीमती तांबे का तार व तेल चुरा ले गए। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर नीचे गिरा देखा तो चोरी का पता चला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना लाइनमैन और पुलिस को दी।