शिवपुरी नगर: अशोकनगर के युवक ने पोहरी थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी और 3 अन्य पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत
अशोकनगर जिले के रहने वाले सुनील शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की उसने फोर व्हीलर गाड़ी को राजकुमार शर्मा को एग्रीमेंट करके किराए पर दी थी। जिसमे राजकुमार शर्मा गाड़ी को शिवपुरी सही कराने ले आया। जब वह गाड़ी को लेने शिवपुरी आया तो राजकुमार शर्मा ने पोहरी थाने में पद्यस्त अपने रिश्तेदार सोनू शर्मा एवं 2 अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट करा दी।