हनुमानगढ़: नई आबादी में 13 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक और एईएन के बीच हुई कहासुनी
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जहां पूरे प्रदेश में आमजन को 24 घंटे बिजली देने की बात कह रहे हैं वही हनुमानगढ़ में इसका उल्टा है देखने को मिल रहा है जी हां हम बात कर रहे हैं हनुमानगढ़ टाउन की नई आबादी की आज सुबह करीब 4:00 से दोपहर 3:00 तक विद्युत आपूर्ति ठप होने से सत्ता में बैठे भाजपा के पदाधिकारी को आखिर में टाउन के एईएन कार्यालय में धरना लगा दिया।