हनुमानगढ़: टाउन पुलिस और चौकी शेरगढ़ ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से ₹5,47,500 संदिग्ध राशि की बरामदगी की, मामला दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस व चौकी शेरगढ़ ने नाकाबंदी के दौरान शुक्रवार शाम 6:00 एक बोलेरो गाड़ी से 547500 रुपये संदिग्ध राशि बरामद करने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी ने बताया की संदिग्ध राशि को लेकर बोलेरो चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिस पर बोलेरो चालक वीरेंद्र सिंह व गोविंद पुत्र तोलाराम निवासी चुरु को गिरफ्तार किया गया है।