हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने 700 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में 2 साल से फरार वाछिंत सप्लायर को किया गिरफ्तार
टाउन पुलिस ने शुक्रवार को 700 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में 2 साल से फरार चल रहे वांछित सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। टाउन थाना प्रभारी सुभाष कच्छावा ने बताया कि टाउन पुलिस ने 16 दिसंबर 2023 को महेश आर्य व अजय चौहान के कब्जे से 700 ग्राम अफीम बरामद की थी आरोपियों ने अनुसंधान में दलसिंह से खरीद होना बताया था जिस पर आज दल सिंह को गिरफ्तार किया।