हनुमानगढ़: निरवान गांव में जिला कलेक्टर खुशाल यादव ने जनसुनवाई की, अधिकारियों को जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए
हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर खुशाल यादव ने जिले के निरवान ग्राम पंचायत में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने राजस्व, पेयजल, विद्युत और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर 20 से अधिक परिवाद प्रस्तुत किए। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।