हनुमानगढ़: जिले के संगरिया में युवक से डेढ़ करोड़ रुपए की MD ड्रग्स बरामदगी के मामले में आरोपी को जेल भेजा गया
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में एक युवक से डेढ़ करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी की रिमांड अवधि समाप्त हो जाने पर जांच कर रही हनुमानगढ़ सदर पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के पूर्व में भी अनेकों मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सदर पुलिस अब एमडी ड्रग्स के मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है।