हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के जंडावाली गांव के पास कार और बस में हुई भिड़ंत, एक व्यक्ति गंभीर घायल
हनुमानगढ़ के जंडावाली गांव के पास शुक्रवार को रात्रि 8:00 बजे एक सड़क हादसा हो गया जिसमें कार और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हालांकि कार और बस से सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है मौके पर सदर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है।