नीमडीह: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पितकी में चोरी, चोर मिड डे मील का चावल ले गए
नीमडीह थाना क्षेत्र के टाटा-पुरुलिया मार्ग स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पितकी में बुधवार की देर रात चोरों ने मुख्य गेट, कार्यालय और मिड-डे मील किचन का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर विद्यालय से मिड-डे मील के लिए रखा चार बोरा चावल, दो गैस सिलेंडर, दो बड़े डेग, डेकची व अन्य बर्तन समेत जरूरी सामान ले गये. हालांकि कार्यालय में रखे लैपटॉप, टैब और म्