जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले में देश के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे।आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी पुण्य स्मृति में रैपुरा पंचायत भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।