पीरटांड: चिरकी स्थित कल्याण गुरुकुल में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षुओं का फ्लैगऑफ कार्यक्रम आयोजित
पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी स्थित कल्याण गुरुकुल में बैच संख्या 37 इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षुओं का फ्लैगऑफ कार्यक्रम शनिवार को 12 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मरांडी ने 22 प्रशिक्षुओं को शोभा कंपनी, दिल्ली के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया।