बैतूल नगर: संक्रमण से बचाने के लिए कंगारू मदर केयर में रखे गए बच्चे, बैतूल में कम वजन के तीन बच्चों को मिला नया जीवन
बैतूल जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में तीन नवजातों को नया जीवन दिया गया जिनका वजन जन्म से बहुत कम था और समय से पहले जन्म हुआ था इनमें एक जुड़वा बच्चे का वजन जन्म के समय बहुत ही काम था जिसे डॉक्टर की 2 महीने की गहन निगरानी उपचार के बाद स्वस्थ किया गया और गुरुवार दोपहर के बाद तीनों बच्चों को अस्पताल से घर भेजा गया।