दारू: टाटीझरिया के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव की धूम, प्रखंड क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
टाटीझरिया के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव की धूम, प्रखंड क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित। स्थानीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव सह कैरियर गाइडेंस एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के टॉपरों को सम्मानित किया गया।