पलवल पुलिस लाइन में जनरल परेड का आयोजन: पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग (IPS) ने ली सलामी, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी।
Aonenews अरविन्द बक्शी
पुलिस अधीक्षक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नेक नियति से कर्तव्य निर्वहन करने के कड़े निर्देश दिए।
अपराध नियंत्रण एवं जनहित कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 पुलिस जवानों को प्रशस्ति देकर किया सम्मानित।
*सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मचारियों ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेवा सुरक्षा सहयोग, ईमानदारी, सच्ची निष्ठा, अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का बेहतर ढंग से किया निर्वहन, अन्य पुलिसकर्मी भी इनसे ले प्रेरणा- दीप्ति गर्ग,एसपी पलवल।*
*बिना HSRP नंबर प्लेट, हुडदंग बाजी,नशे में गाड़ी चलाने, स्टंट बाइकिंग, ओवरस्पीडिंग, जिग-जैग ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालो पर रखें पैनी नजर-दीप्ति गर्ग,एसपी पलवल।*
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस लाईन पलवल में साप्ताहिक जनरल परेड का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, IPS ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। जनरल परेड़ दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध एवं अपराधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कारगर ढंग से अंकुश लगाने एवं जनहित कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 15 पुलिस जवानों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया जिनमें एएनसी स्टाफ से SI हनीश खान, HC राकेश कुमार,EHC संदीप, सिपाही अनिल, सचिन व नवीन,QRT टीम से ESI हरीश चंद, EASI खजान,EHC सुरेंद्र, राजकुमार, बच्चन, सिपाही सन्नी, राकेश, राहुल शामिल हैं। इनके अलावा माह सितम्बर व अक्टूबर में अब तक 28 गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिवार से मिलाने के सराहनीय कार्य पर मिसिंग सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार को भी सम्मानित किया गया। परेड दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी अनुसंधानकर्ता, थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों और पर्यवेक्षण अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी की।
पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग आईपीएस ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, लंबित शिकायतों के त्वरित निपटारे और पारदर्शी पुलिसिंग को लेकर बेहद कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।
*मुख्य दिशा-निर्देश एवं एजेंडा बिंदु:*
*प्रभावी रात्रि गश्त और संदिग्धों की निगरानी:*
रात्रि चेकिंग की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। क्षेत्र में घूमने वाले अजनबी व संदिग्ध व्यक्तियों की पर्ची काटी जाए। इससे रात्रि में होने वाले अपराधों में कमी आएगी।
*न्यायालय से संबंधित प्रक्रियाएं-*
न्यायालय से संबंधित प्रक्रियाएं (Challan, UT, Bail Applications) समय सीमा के भीतर कोर्ट में दाखिल की जाएं।
*त्वरित कार्रवाई और कानून व्यवस्था।*
किसी भी क्षेत्र में झगड़े या कानून व्यवस्था बिगड़ने की सूचना पर पुलिस पार्टी बिना किसी देरी के तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करे। यदि किसी पुलिस कर्मचारी/अनुसंधानकर्ता की शिथिलता के कारण कोई छोटी घटना बड़ा रूप लेती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
*लंबित मामलों व शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा:*
सभी थानों व चौकियों में पेंडेंसी (लंबित डेटा/शिकायतें) की सीमा 15 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। प्रत्येक सोमवार को डेटा निपटान की बारीकी से मॉनिटरिंग की जाएगी।
*पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश:* पुलिस अधीक्षक में सख्त लहजे में कहा कि "शिकायतों के निवारण और मुकदमों के अनुसंधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नेक नीति से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तुरंत विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"
आयोजित जनरल परेड के दौरान डीएसपी हथीन श्री रतनदीप सिंह बाली, डीएसपी होड़ल श्री सुरेश भढ़ाना, सभी थाना प्रबंधक एवं चौकी प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।