डबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यक्ति पर डंडो व रॉड से हमला करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच NIT की कार्रवाई,
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर डबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत व्यक्ति पर डंडो व रॉड से हमला करने के मामले कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान विकास उर्फ मून्ना भाटी, सौरव भाटी व अजय वासी ड़बुआ कालोनी फरीदाबाद, विकाश निवासी गांव रिठोज गुरुग्राम, सलमान वासी सेक्टर 45 फरीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार गाजीपुर रोड डबुआ फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 13 अक्टूबर की रात को 10:30 बजे वह परचून की दुकान पर दुध लेने जा रहा था तभी 10/15 व्यक्तियों ने उस पर डंडो व रोड से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। जिस संबंध में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता सागर, आरोपित विकास उर्फ मुन्ना व सौरव भाटी की आपस में पुरानी रंजिस चली आ रही है। जिसके चलते आरोपितों ने 13 अक्टूबर को शिकायतकर्ता पर डंडो व रॉड से हमला कर दिया। विकास, अजय व सलमान से डंडा बरामद किया गया है। सभी को माननीय न्यायलय में पेश कर सौरव व विकास उर्फ मुन्ना को 5 दिन पुलिस रिमांड व अन्य को जेल भेजा गया है।
Faridabad Police Department