ओरमांझी: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित
समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में शनिवार शाम करीब पांच बजे भू-अर्जन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा NHAI के विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान की समीक्षा की गयी।