ओरमांझी: रांची के ओरमांझी समेत 25 थाना क्षेत्रों में छापेमारी, 121 भगोड़े वारंटी गिरफ्तार
रांची के ओरमांझी सहित 25 थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस छापेमारी में फरार चल रहे 121 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस की टीम ने रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्र के ओरमांझी सहित 25 थाना क्षेत्रों में कुल 60 पुलिस टीम बनाकर 181 ठिकानों पर छापेमारी कर 121 वारंटी को पकड़ा।