Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

इंदौर: द्वारकापुरी में किराएदार महिला का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंका, विरोध करने पर पीटा; 6 आरोपियों पर मामला दर्ज

Indore, Indore | Jul 15, 2026
बुधवार 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना विदुर नगर में रहने वाली निवेदिता पति राजेश राठौर के साथ घटित हुई। निवेदिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी नीता वर्मा, दीपक वर्मा, शोभा वर्मा, अश्विन, अमित वर्मा और देवीलाल वर्मा सभी निवासी विदुर नगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। फरियादी महिला ने पुलिस को बताया कि गत दिवस रात करीब 9 बजे जब वह अपने क

MORE NEWS

*कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों के लिए दो लाख पाँच हजार रुपये का योगदान*
इंदौर,26 जुलाई 2026
  जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, इंदौर में कारगिल विजय दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान द्वितीय विश्व युद्ध  में सैनिकों की विधवाओं, वीर माता एवं वीर नारियों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
 समारोह के दौरान विनर्स अकादमी, इंदौर के संस्थापक श्री आदित्य पटेल ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए संचालित सैनिक झंडा दिवस निधि में दो लाख पाँच हजार रुपये का योगदान दिया। यह राशि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ राज्य सैनिक बोर्ड के माध्यम से उपयोग की जाएगी।
 कार्यक्रम में बताया गया कि इस योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा अगले वर्ष मार्च-अप्रैल, 2027 में श्री लोकभवन में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में श्री आदित्य पटेल को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
 इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर श्री नगेश चंद्र मालवीय (सेवानिवृत्त) ने श्री आदित्य पटेल के इस सराहनीय योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति समाज की संवेदनशील भागीदारी प्रेरणादायक है। समारोह में श्री पटेल का जिला सैनिक कल्याण कार्यालय,इंदौर द्वारा भी सम्मान किया गया।
#KargilVijayDiwas #SainikKalyan #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों के लिए दो लाख पाँच हजार रुपये का योगदान* इंदौर,26 जुलाई 2026 जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, इंदौर में कारगिल विजय दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान द्वितीय विश्व युद्ध में सैनिकों की विधवाओं, वीर माता एवं वीर नारियों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। समारोह के दौरान विनर्स अकादमी, इंदौर के संस्थापक श्री आदित्य पटेल ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए संचालित सैनिक झंडा दिवस निधि में दो लाख पाँच हजार रुपये का योगदान दिया। यह राशि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ राज्य सैनिक बोर्ड के माध्यम से उपयोग की जाएगी। कार्यक्रम में बताया गया कि इस योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा अगले वर्ष मार्च-अप्रैल, 2027 में श्री लोकभवन में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में श्री आदित्य पटेल को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर श्री नगेश चंद्र मालवीय (सेवानिवृत्त) ने श्री आदित्य पटेल के इस सराहनीय योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति समाज की संवेदनशील भागीदारी प्रेरणादायक है। समारोह में श्री पटेल का जिला सैनिक कल्याण कार्यालय,इंदौर द्वारा भी सम्मान किया गया। #KargilVijayDiwas #SainikKalyan #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

*सघन वन के संकल्प के साथ "रमना" पर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के सानिध्य में हुआ 50 हजार पौधों का रोपण*
--------
*शहर के एक हजार बगीचों में 3 लाख 50 हजार वृक्ष लगाकर नगरवासियों के लिए बनाएंगे ऑक्सीजन जोन - मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय*
इंदौर 26 जुलाई,2026
  मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा 21 लाख पौधारोपण के संकल्प के साथ 26 जुलाई रविवार को बिजासन टेकरी के सामने स्थित वन विभाग की भूमि रमना पर 50 हजार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शहर के एक हजार बगीचों में 3 लाख 50 हजार वृक्ष लगाकर नगरवासियों के लिए ऑक्सीजन जोन बनाए जा रहे हैं। हमारे आज के प्रयास भविष्य के शहर को हरा-भरा बनाएंगे।
*वर्षा होने पर रोजाना लगेंगे एक लाख पेड़*
 इस अवसर पर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदीजी ने वृक्षारोपण का आह्वान किया और अहमदाबाद का उदाहरण दिया कि वहां पर एक घंटे में 3 लाख 50 हजार पौधे लगाकर लोगों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हम एक पेड़ मां के नाम से हर साल पेड़ लगा रहे हैं। शहर में जगह की कमी है इसलिए हमने निर्णय किया कि शहर में स्थित बगीचों के 25 प्रतिशत भाग में घना वृक्षारोपण करेंगे। विधायक श्री मधु वर्मा 97 स्कीम के अंदर एक लाख पेड़ लगा रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस साल 21 लाख पौधे लगाने का है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इससे ज्यादा पेड़ हम लगाएंगे। वर्षा के नहीं होने की वजह से वृक्षारोपण अभियान पर असर पड़ा है। हम अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं जैसे ही वर्षा होगी हम रोजाना एक लाख पेड़ लगाएंगें। वन विभाग को इन पौधों का ख्याल रखने यदि किसी तरह की दिक्कत हो तो हमें बतलाएं, हम इन पौधों को वृक्ष बनाएंगे। यह स्थान भविष्य का शहर में बड़ा ऑक्सीजन जोन बनेगा। कुछ साल पहले हाईकोर्ट के सामने कुछ सौ साल पुराने वृक्षों को हमने शिफ्ट किया। दुर्भाग्यवश उनमें से कुछ चल नहीं पाए, मुझे इतना दुख हुआ कि मैं रातभर सो नहीं पाया। इसके बाद हमने उस जगह पर एक पेड़ के स्थान पर सौ पेड़ लगाए। कुछ समय पहले मैं रेवती रेंज गया था। वहां में एक घंटे के लिए गया था, लेकिन वहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए मैं वहां पर 4 घंटे रुका। पेड़ जीवित इंसान की तरह है और एक पेड़ लगाना एक शिवालय के निर्माण की तरह पुण्य कार्य है। पेड़ जहर पीते हैं हमे ऑक्सीजन रुपी अमृत देते हैं। पेड़ के बिना हमारे जीवन की कल्पना असंभव है। प्रधानमंत्री जी ने एक पेड़ मां के नाम का जो संदेश दिया है उसके तहत हमने पेड़ लगाए हैं और आगे भी लगाते रहेंगे। पेड़ों के जीवित रहने की दर बेहतर रख-रखाव करने पर भी 70 प्रतिशत होता है। 30 प्रतिशत मुरझा जाते हैं। इसलिए हमने इन 30 प्रतिशत पेड़ों को बदलने के लिए एक नर्सरी बनाने का निर्णय किया है।    
*आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी से मंगवाए गए हैं पौधे*
 गौरतलब है प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में हरीत क्षेत्र को बढ़ावा देने, जैव विविधता का संरक्षण करने, वायु गुणवत्ता में सुधार करने औऱ शहरों को ऑक्सीजन बैंक प्रदान करने के उद्देश से शहरी वन विकसित किए जा रहे हैं। पौधारोपण के लिए आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी से 10 फीट तक के पौधे मंगवाए गए हैं। इसके साथ ही शेष पौधे 5 फीट से ज्यादा ऊंचाई के रोपे जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ किया गया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में नगर निगम, वन विभाग, बीएसएफ की टीम, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष श्री श्रवण चावड़ा जनकार्य समिति अध्यक्ष श्री राजेंद्र राठौड़, एमआईसी मेंबर श्री निरंजन सिंह चौहान, श्री अश्विनी शुक्ला, श्री अभिषेक शर्मा, श्री अशोक चौहान चांदू नेता भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोगों ने हिस्सा लेकर पौधारोपण किया।
#EkPedMaaKeNaam #GreenIndore #HaritMP #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*सघन वन के संकल्प के साथ "रमना" पर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के सानिध्य में हुआ 50 हजार पौधों का रोपण* -------- *शहर के एक हजार बगीचों में 3 लाख 50 हजार वृक्ष लगाकर नगरवासियों के लिए बनाएंगे ऑक्सीजन जोन - मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय* इंदौर 26 जुलाई,2026 मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा 21 लाख पौधारोपण के संकल्प के साथ 26 जुलाई रविवार को बिजासन टेकरी के सामने स्थित वन विभाग की भूमि रमना पर 50 हजार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शहर के एक हजार बगीचों में 3 लाख 50 हजार वृक्ष लगाकर नगरवासियों के लिए ऑक्सीजन जोन बनाए जा रहे हैं। हमारे आज के प्रयास भविष्य के शहर को हरा-भरा बनाएंगे। *वर्षा होने पर रोजाना लगेंगे एक लाख पेड़* इस अवसर पर मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदीजी ने वृक्षारोपण का आह्वान किया और अहमदाबाद का उदाहरण दिया कि वहां पर एक घंटे में 3 लाख 50 हजार पौधे लगाकर लोगों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हम एक पेड़ मां के नाम से हर साल पेड़ लगा रहे हैं। शहर में जगह की कमी है इसलिए हमने निर्णय किया कि शहर में स्थित बगीचों के 25 प्रतिशत भाग में घना वृक्षारोपण करेंगे। विधायक श्री मधु वर्मा 97 स्कीम के अंदर एक लाख पेड़ लगा रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस साल 21 लाख पौधे लगाने का है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इससे ज्यादा पेड़ हम लगाएंगे। वर्षा के नहीं होने की वजह से वृक्षारोपण अभियान पर असर पड़ा है। हम अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं जैसे ही वर्षा होगी हम रोजाना एक लाख पेड़ लगाएंगें। वन विभाग को इन पौधों का ख्याल रखने यदि किसी तरह की दिक्कत हो तो हमें बतलाएं, हम इन पौधों को वृक्ष बनाएंगे। यह स्थान भविष्य का शहर में बड़ा ऑक्सीजन जोन बनेगा। कुछ साल पहले हाईकोर्ट के सामने कुछ सौ साल पुराने वृक्षों को हमने शिफ्ट किया। दुर्भाग्यवश उनमें से कुछ चल नहीं पाए, मुझे इतना दुख हुआ कि मैं रातभर सो नहीं पाया। इसके बाद हमने उस जगह पर एक पेड़ के स्थान पर सौ पेड़ लगाए। कुछ समय पहले मैं रेवती रेंज गया था। वहां में एक घंटे के लिए गया था, लेकिन वहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए मैं वहां पर 4 घंटे रुका। पेड़ जीवित इंसान की तरह है और एक पेड़ लगाना एक शिवालय के निर्माण की तरह पुण्य कार्य है। पेड़ जहर पीते हैं हमे ऑक्सीजन रुपी अमृत देते हैं। पेड़ के बिना हमारे जीवन की कल्पना असंभव है। प्रधानमंत्री जी ने एक पेड़ मां के नाम का जो संदेश दिया है उसके तहत हमने पेड़ लगाए हैं और आगे भी लगाते रहेंगे। पेड़ों के जीवित रहने की दर बेहतर रख-रखाव करने पर भी 70 प्रतिशत होता है। 30 प्रतिशत मुरझा जाते हैं। इसलिए हमने इन 30 प्रतिशत पेड़ों को बदलने के लिए एक नर्सरी बनाने का निर्णय किया है। *आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी से मंगवाए गए हैं पौधे* गौरतलब है प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में हरीत क्षेत्र को बढ़ावा देने, जैव विविधता का संरक्षण करने, वायु गुणवत्ता में सुधार करने औऱ शहरों को ऑक्सीजन बैंक प्रदान करने के उद्देश से शहरी वन विकसित किए जा रहे हैं। पौधारोपण के लिए आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी से 10 फीट तक के पौधे मंगवाए गए हैं। इसके साथ ही शेष पौधे 5 फीट से ज्यादा ऊंचाई के रोपे जा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ किया गया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में नगर निगम, वन विभाग, बीएसएफ की टीम, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष श्री श्रवण चावड़ा जनकार्य समिति अध्यक्ष श्री राजेंद्र राठौड़, एमआईसी मेंबर श्री निरंजन सिंह चौहान, श्री अश्विनी शुक्ला, श्री अभिषेक शर्मा, श्री अशोक चौहान चांदू नेता भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोगों ने हिस्सा लेकर पौधारोपण किया। #EkPedMaaKeNaam #GreenIndore #HaritMP #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026

*नशे के विरुद्ध इंदौर की ऐतिहासिक हुंकार : 8100 से अधिक नागरिकों ने उठाए जागरूकता के कदम*
--------
*"नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई भव्य जागरूकता मैराथन*
--------
*पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह एवं भारतीय क्रिकेटर श्री रजत पाटीदार की मौजूदगी में इंदौर ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प*

इंदौर, 26 जुलाई 2026
 युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी (Say No to Drugs)" अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 6 बजे नेहरू स्टेडियम से "Run for a Healthy Life – Say No to Drugs" जागरूकता मैराथन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस जन-जागरूकता अभियान में 8100 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का सशक्त संदेश दिया।
 मैराथन में पुलिस आयुक्त, इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर श्री रजत पाटीदार ने दौड़ लगाकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मैराथन का आयोजन दो श्रेणियों में किया गया। पहली श्रेणी 5 किलोमीटर (नेहरू स्टेडियम–होल्कर कॉलेज–नेहरू स्टेडियम) तथा दूसरी श्रेणी 10 किलोमीटर (नेहरू स्टेडियम–राजीव गांधी प्रतिमा–नेहरू स्टेडियम) की रही।
 इस ऐतिहासिक आयोजन में शहर के युवा, महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, खेल अकादमियों के खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षु आरक्षक तथा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन ने सामाजिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता का उदाहरण प्रस्तुत किया। मैराथन प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह ने भारतीय क्रिकेटर श्री रजत पाटीदार एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया।
 इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। भारतीय क्रिकेटर श्री रजत पाटीदार ने विशेष रूप से युवाओं से खेल, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का मार्ग नशे से नहीं, बल्कि परिश्रम, समर्पण एवं आत्मविश्वास से होकर गुजरता है।
 मैराथन प्रारंभ होने से पूर्व प्रतिभागियों ने ऊर्जावान जुम्बा वॉर्म-अप सत्र में भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मकता से भर गया। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए प्रतिभागियों ने "नशे से दूरी है ज़रूरी","Say No to Drugs","स्वस्थ जीवन–नशामुक्त जीवन" तथा "नारी का संकल्प—नशामुक्त हो हर परिवार" जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया।
 कार्यक्रम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थी, डीसीपी ज़ोन-01 श्री नरेंद्र सिंह रावत, डीसीपी ज़ोन-02 श्री अमन सिंह राठौर, डीसीपी ज़ोन-03 श्री अभिषेक रंजन, डीसीपी क्राइम श्री राजेश कुमार त्रिपाठी, एडिशनल डीसीपी श्री ओमप्रकाश,श्री अमरेन्द्र सिंह,श्री राजेश दंडोतिया, विभिन्न सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), थाना प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने स्वयं सहभागिता कर नशामुक्त समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मैराथन के समापन पर प्रतिभागियों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

#SayNoToDrugs #NashaMuktBharat #CP_INDORE #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*नशे के विरुद्ध इंदौर की ऐतिहासिक हुंकार : 8100 से अधिक नागरिकों ने उठाए जागरूकता के कदम* -------- *"नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान के अंतर्गत आयोजित हुई भव्य जागरूकता मैराथन* -------- *पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह एवं भारतीय क्रिकेटर श्री रजत पाटीदार की मौजूदगी में इंदौर ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प* इंदौर, 26 जुलाई 2026 युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी (Say No to Drugs)" अभियान के अंतर्गत आज प्रातः 6 बजे नेहरू स्टेडियम से "Run for a Healthy Life – Say No to Drugs" जागरूकता मैराथन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस जन-जागरूकता अभियान में 8100 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का सशक्त संदेश दिया। मैराथन में पुलिस आयुक्त, इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर श्री रजत पाटीदार ने दौड़ लगाकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मैराथन का आयोजन दो श्रेणियों में किया गया। पहली श्रेणी 5 किलोमीटर (नेहरू स्टेडियम–होल्कर कॉलेज–नेहरू स्टेडियम) तथा दूसरी श्रेणी 10 किलोमीटर (नेहरू स्टेडियम–राजीव गांधी प्रतिमा–नेहरू स्टेडियम) की रही। इस ऐतिहासिक आयोजन में शहर के युवा, महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, खेल अकादमियों के खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षु आरक्षक तथा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन ने सामाजिक सहभागिता एवं जन-जागरूकता का उदाहरण प्रस्तुत किया। मैराथन प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह ने भारतीय क्रिकेटर श्री रजत पाटीदार एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार की खुशियों, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। भारतीय क्रिकेटर श्री रजत पाटीदार ने विशेष रूप से युवाओं से खेल, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का मार्ग नशे से नहीं, बल्कि परिश्रम, समर्पण एवं आत्मविश्वास से होकर गुजरता है। मैराथन प्रारंभ होने से पूर्व प्रतिभागियों ने ऊर्जावान जुम्बा वॉर्म-अप सत्र में भाग लिया, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मकता से भर गया। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए प्रतिभागियों ने "नशे से दूरी है ज़रूरी","Say No to Drugs","स्वस्थ जीवन–नशामुक्त जीवन" तथा "नारी का संकल्प—नशामुक्त हो हर परिवार" जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थी, डीसीपी ज़ोन-01 श्री नरेंद्र सिंह रावत, डीसीपी ज़ोन-02 श्री अमन सिंह राठौर, डीसीपी ज़ोन-03 श्री अभिषेक रंजन, डीसीपी क्राइम श्री राजेश कुमार त्रिपाठी, एडिशनल डीसीपी श्री ओमप्रकाश,श्री अमरेन्द्र सिंह,श्री राजेश दंडोतिया, विभिन्न सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), थाना प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने स्वयं सहभागिता कर नशामुक्त समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मैराथन के समापन पर प्रतिभागियों को पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। #SayNoToDrugs #NashaMuktBharat #CP_INDORE #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026