*कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों के लिए दो लाख पाँच हजार रुपये का योगदान*
इंदौर,26 जुलाई 2026
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, इंदौर में कारगिल विजय दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान द्वितीय विश्व युद्ध में सैनिकों की विधवाओं, वीर माता एवं वीर नारियों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
समारोह के दौरान विनर्स अकादमी, इंदौर के संस्थापक श्री आदित्य पटेल ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए संचालित सैनिक झंडा दिवस निधि में दो लाख पाँच हजार रुपये का योगदान दिया। यह राशि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ राज्य सैनिक बोर्ड के माध्यम से उपयोग की जाएगी।
कार्यक्रम में बताया गया कि इस योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा अगले वर्ष मार्च-अप्रैल, 2027 में श्री लोकभवन में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में श्री आदित्य पटेल को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर श्री नगेश चंद्र मालवीय (सेवानिवृत्त) ने श्री आदित्य पटेल के इस सराहनीय योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति समाज की संवेदनशील भागीदारी प्रेरणादायक है। समारोह में श्री पटेल का जिला सैनिक कल्याण कार्यालय,इंदौर द्वारा भी सम्मान किया गया।
#KargilVijayDiwas #SainikKalyan #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh