बानसूर: बानसूर में शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, छात्र का हाथ फ्रैक्चर—मामला दर्ज
Bansur, Alwar | Apr 27, 2026 कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा-7 के छात्र के साथ शिक्षक द्वारा कथित रूप से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। देवी माता मंदिर रोड स्थित सन राइज पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान डंडे से पिटाई का आरोप है, जिससे छात्र घायल हो गया और उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया।