बख्शी का तालाब: राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश लेकर प्रचार वाहन निकला, बीकेटी में किया रवाना
राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को बीकेटी तहसील से प्रचार वाहन रवाना किया गया। एसडीएम बीकेटी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस दौरान तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि 12 सितंबर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी।