खेरागढ़: जगनेर में बाइक हटाने के विवाद में दुकान में घुसकर महिलाओं और बच्चों से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Kheragarh, Agra | Apr 30, 2026 जगनेर चुंगी नंबर-1 चौराहे पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुकान के सामने खड़ी बाइक हटाने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुछ लोग दुकान में घुस आए और तोड़फोड़ के साथ महिलाओं व बच्चों तक से मारपीट की। पीड़ित दुकानदार अवधेश बंसल के अनुसार आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर हमला किया। घटना का वीडियो गुरुवार दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के