मुरैना नगर: मंडी गेट के पास रेलवे कैंटीन संचालक पर आधा दर्जन लोगों ने किया प्राणघातक हमला, 2.50 लाख रुपये लूटने का भी आरोप
मुरैना जिले की जौरा तहसील के भटियार गांव में रहने वाला युवक स्टेशन पर केंटीन चलाता है।जब वो केंटीन का सामान लेने मंडी गेट के पास गया तभी गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर प्राणघातक हमला किया।परिजन घायल युवक को जौरा से जिला अस्पताल लाये यहाँ उसका इलाज जारी है।घायल के अनुसार आरोपी उसके 2.50 लाख रुपए भी ले गए और पुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं की।