मुरैना नगर: एसपी समीर सौरभ की रिपोर्ट पर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने 4 लोगों के हथियार लाइसेंस निलंबित किए
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने एसपी समीर सौरभ के प्रतिवेदन पर कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेशपुरा निवासी हेमेंद्र सिंह पुत्र लौहरे सिंह जादौन,सरायछौला थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी विनोद सिंह और मुकेश सिंह पुत्र स्व. रोशन सिंह परमार और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले चंद्रपाल सिंह पुत्र गंगासिंह सिकरवार के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए।