पूर्णिया पूर्व: बेलौरी बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक व उप चालक
एनएच 31 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी बाईपास में सोमवार को सुबह करीब 7 बजे अनियंत्रित ट्रक पलटी मार दिया।घटना में चालक व उपचालक की जान बाल बाल बच गयी।जानकारी देते हुए चालक ने बताया कि ट्रक लेकर गुलाबबाग से पूर्णिया की ओर जा रहे थे,अचानक अनियंत्रित हो गया।जिससे ट्रक पलटी मार दिया।जिसके बाद मुख्य मार्ग के दोनों तरफ लगी सड़क जाम को मुफस्सिल पुलिस ने हटवाया।