पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद के आह्वान पर पूर्णिया में बिहार बंद का असर, दुकानें रहीं बंद
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 70वी BPSC री एग्जाम, बहाली और परीक्षाओं में पेपर लीक की मांग को लेकर 12 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया था।जिसको लेकर रविवार को सुबह करीब 10 बजे से बंद को सफल बनाने सांसद समर्थक आर एन साह चौक पर बैठ गए। BPSC री एग्जाम की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया है। सांसद समर्थक बाइक रैली निकाल कर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे थे।