पूर्णिया पूर्व: बनमनखी थाने की पुलिस ने दो देसी कट्टा, तीन गोली का खोखा एवं दो जिंदा कारतूस को किया बरामद
पूर्णिया जिले के बनमनखी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि ग्राम बेला चांद निवासी पंकज साह, पिता-विजय साह उर्फ विजू साह अपने घर में अवैध आग्नेयास्त्र छिपा कर रखा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी, सुबोध कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर हथियार बरामद किया गया।