पूर्णिया पूर्व: आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने कोर्ट स्टेशन जागृति में भव्य कीर्तन का किया आयोजन
पूर्णिया कोर्ट स्टेशन जागृति में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे से आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में तीन घंटे का कीर्तन "बाबा नाम केवलम" सिद्ध महामंत्र के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में सैकड़ों की संख्या में साधक और भक्तगण उपस्थित हुए। भक्ति और कीर्तन के इस वातावरण में सभी ने झूम-झूमकर भक्ति संगीत का आनंद लिया।