बाजपुर ऊधम सिंह नगर मे विदेश भेजनें के नाम पर ठगी भेजा दुबई बनाया बंधक।
वायरल हुई वीडियो, शिकायत करने पहुंची पीड़ित की माँ, जिसने विदेश भेजा पुलिस पूछताछ करती हुई।
विदेश जाकर बेहतर भविष्य बनाने के लालच में लाखो की ठगी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें हैं विदेश भेजनें के नाम पर इंसानियत को तार तार कार देने वाला मामला सामने आया है। जोकि एक एजेंट के द्वारा विदेश में भेजे गए तीन युवको की बंधक बनाने वाली वीडियो ने परिवार में हड़कंप मचा दिया है। बाद उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। विदेश में फंसे युवको की वायरल वीडियो में भारत सरकार से गुहार लगा एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते नज़र आ रहें हैं। आई तेहरीर के आधार पर पुलिस अपनी जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर में विदेश भेजने का ताजा मामला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। विदेश में बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर भेजे गए 3 युवकों को वहां बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। युवकों की बंधक बनाए जाने की वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़ित युवकों ने भारत सरकार और स्थानीय पुलिस से गुहार लगाते हुए वीडियो जारी किया है। वायरल वीडियो में 3 युवक बदहवास हालत में नजर आ रहे हैं। युवक वीडियो में रो-रोकर एजेंट पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें विदेश में नौकरी और अच्छी कमाई का झांसा देकर लाखों रुपये लेकर भेजा गया था। आरोप है कि परिजनों से और पैसे की मांग के लिए युवकों के साथ मारपीट की जा रही है और उन्हें खाना-पानी तक नहीं दिया जा रहा।
युवकों ने वीडियो में कहा कि एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर प्रत्येक युवक से 10- 10 लाख रुपये लिए थे। वीजा और नौकरी का वादा किया गया था, लेकिन विदेश पहुंचने के बाद उन्हें बंधक बना लिया गया। अब एजेंट फोन नहीं उठा रहा है और धमकी दे रहा है कि अगर पैसे नहीं भेजे तो जान से मार दिया जाएगा। युवकों के परिजनों द्वारा थाने में तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
:- अखिलेश कुमार - सीओ बाजपुर
तहरीर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर एजेंट और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। विदेश मंत्रालय और दूतावास से संपर्क कर फंसे हुए युवकों को सकुशल वापस लाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।