लालगंज: लालगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
लालगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर बाद करीब 2.30बजे न्यायालय से जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर लालगंज क्षेत्र से की गई। इस संबंध में एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने के संबंध में लिखित तहरीर थी।