Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

महोबा संकट मोचन हनुमान मंदिर में पुजारी की हत्या मंदिर परिषद में मिला शव मचा हड़कंप

Tikamgarh, Tikamgarh | Jul 18, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई की हरित पहल के तहत बच्चियों संग किया वृक्षारोपण
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पुलिस लाइन में विकसित माँ की बगिया' एवं 13 हजार पौधों के संरक्षण की सराहना
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान नवीन कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई की पहल पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित पुष्पा स्कूल की छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए पौधों के महत्व, उनके संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन प्रदान करने का आधार भी हैं। उन्होंने बच्चों से प्रत्येक पौधे को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की प्रेरणा दी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने मुख्यमंत्री जी को टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन परिसर में विकसित "माँ की बगिया" केवल हरित परिसर का निर्माण नहीं, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और संवेदनाओं को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल है। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए 13 हजार से अधिक पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

टीकमगढ़ पुलिस की इस पर्यावरणीय पहल और पौधों के संरक्षण के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता की जानकारी प्राप्त कर माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन के साथ-साथ समाज और संस्थाओं की ऐसी जनभागीदारी ही पर्यावरण संरक्षण को वास्तविक सफलता दिला सकती है तथा अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है।

Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Collector Tikamgarh 
SP Tikamgarh 
#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई की हरित पहल के तहत बच्चियों संग किया वृक्षारोपण - मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पुलिस लाइन में विकसित माँ की बगिया' एवं 13 हजार पौधों के संरक्षण की सराहना - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान नवीन कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई की पहल पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित पुष्पा स्कूल की छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए पौधों के महत्व, उनके संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन प्रदान करने का आधार भी हैं। उन्होंने बच्चों से प्रत्येक पौधे को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने मुख्यमंत्री जी को टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन परिसर में विकसित "माँ की बगिया" केवल हरित परिसर का निर्माण नहीं, बल्कि मातृत्व, प्रकृति और संवेदनाओं को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल है। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए 13 हजार से अधिक पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। टीकमगढ़ पुलिस की इस पर्यावरणीय पहल और पौधों के संरक्षण के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता की जानकारी प्राप्त कर माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन के साथ-साथ समाज और संस्थाओं की ऐसी जनभागीदारी ही पर्यावरण संरक्षण को वास्तविक सफलता दिला सकती है तथा अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh SP Tikamgarh #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

जिला जेल टीकमगढ़़ में निरीक्षण सहित आयोजित किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम
--
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास की अध्यक्षता में आज जिला जेल टीकमगढ़ का निरीक्षण के साथ-साथ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
श्रीमती प्रवीणा व्यास प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़़ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बंदीगण को उनके अधिकारों की जानकारी दी साथ ही प्लीवारगेनिंग योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं बंदीगण से उनकी पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध है अथवा नहीं, के संबंध में जानकारी साथ ही अपील संबंधी जानकारी ली।
साथ ही उक्त जिला जेल टीकमगढ़ की पुरूष एवं महिला बैरक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला जेल में सभी व्यवस्थाएं अच्छी पायी गई। बंदियों से पूछताछ करने पर बंदियों द्वारा जेल में कोई परेशानी नहीं होना बताया गया तथा भोजन, स्वास्थ्य उपचार व्यवस्था, मुलाकात व्यवस्था एवं वीडियो कॉफ्रेंस से पेशी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का होना अच्छा बताया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जिला जेल के अधिकारीगण सहित जेल स्टॉफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

जिला जेल टीकमगढ़़ में निरीक्षण सहित आयोजित किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम -- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास की अध्यक्षता में आज जिला जेल टीकमगढ़ का निरीक्षण के साथ-साथ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। श्रीमती प्रवीणा व्यास प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़़ द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बंदीगण को उनके अधिकारों की जानकारी दी साथ ही प्लीवारगेनिंग योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं बंदीगण से उनकी पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध है अथवा नहीं, के संबंध में जानकारी साथ ही अपील संबंधी जानकारी ली। साथ ही उक्त जिला जेल टीकमगढ़ की पुरूष एवं महिला बैरक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला जेल में सभी व्यवस्थाएं अच्छी पायी गई। बंदियों से पूछताछ करने पर बंदियों द्वारा जेल में कोई परेशानी नहीं होना बताया गया तथा भोजन, स्वास्थ्य उपचार व्यवस्था, मुलाकात व्यवस्था एवं वीडियो कॉफ्रेंस से पेशी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का होना अच्छा बताया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जिला जेल के अधिकारीगण सहित जेल स्टॉफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों संग दिया नशामुक्ति का संदेश, SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई की पहल को मिला प्रोत्साहन
-
नशामुक्त भविष्य का संदेश: माननीय मुख्यमंत्री बच्चों के साथ पहुँचे नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' सेल्फी पॉइंट पर
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों संग दिया नशामुक्ति का संदेश, नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिला नया संबल
-
प्रदेश में पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे नवाचारों को उस समय विशेष प्रेरणा मिली, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई की पहल पर नवीन कंट्रोल रूम परिसर में स्थापित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" सेल्फी पॉइंट का अवलोकन किया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने पुष्पा स्कूल की नन्हीं छात्राओं के साथ सेल्फी पॉइंट पर पहुँचकर नशामुक्ति का संदेश दिया तथा बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का भविष्य हमारे बच्चे और युवा हैं। उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को सदैव सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि टीकमगढ़ पुलिस जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चौपाल, विद्यालयों में कार्यशालाएँ, जागरूकता रथ, रैलियाँ, शपथ कार्यक्रम एवं जनसंवाद जैसे विभिन्न माध्यमों से आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज की सहभागिता से एक जागरूक, स्वस्थ एवं नशामुक्त टीकमगढ़ का निर्माण करना है।
इस गरिमामय अवसर पर आईजी श्री मिथिलेश शुक्ला,डीआईजी श्री विजय खत्री,कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा,एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे,रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान,रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल, जिला पुलिस बल टीकमगढ़ का स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh  
Jansampark Madhya Pradesh 
Collector Tikamgarh 
SP Tikamgarh
#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgrah

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों संग दिया नशामुक्ति का संदेश, SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई की पहल को मिला प्रोत्साहन - नशामुक्त भविष्य का संदेश: माननीय मुख्यमंत्री बच्चों के साथ पहुँचे नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' सेल्फी पॉइंट पर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों संग दिया नशामुक्ति का संदेश, नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिला नया संबल - प्रदेश में पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियान नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे नवाचारों को उस समय विशेष प्रेरणा मिली, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई की पहल पर नवीन कंट्रोल रूम परिसर में स्थापित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" सेल्फी पॉइंट का अवलोकन किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने पुष्पा स्कूल की नन्हीं छात्राओं के साथ सेल्फी पॉइंट पर पहुँचकर नशामुक्ति का संदेश दिया तथा बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का भविष्य हमारे बच्चे और युवा हैं। उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को सदैव सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि टीकमगढ़ पुलिस जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चौपाल, विद्यालयों में कार्यशालाएँ, जागरूकता रथ, रैलियाँ, शपथ कार्यक्रम एवं जनसंवाद जैसे विभिन्न माध्यमों से आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज की सहभागिता से एक जागरूक, स्वस्थ एवं नशामुक्त टीकमगढ़ का निर्माण करना है। इस गरिमामय अवसर पर आईजी श्री मिथिलेश शुक्ला,डीआईजी श्री विजय खत्री,कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा,एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे,रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान,रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल, जिला पुलिस बल टीकमगढ़ का स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh SP Tikamgarh #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgrah

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

जिला मुख्यालय टीकमगढ़ सहित तहसील निवाड़ी, जतारा एवं ओरछा न्यायालय में विशेष लोक अदालत आयोजित
-
 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में आज विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय टीकमगढ़ सहित तहसील निवाड़ी, जतारा एवं ओरछा न्यायालय में किया गया।
विशेष लोक अदालत में जिला एवं तहसील न्यायालयों में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत लंबित एवं प्रीलिटीगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 7 खण्डपीठांे का गठन किया गया है। उक्त खण्डपीठों में न्यायालयों में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत 38 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिनमें कुल राशि 4359646/-रूपये के अवार्ड पारित किये गये। इस लोक अदालत में 76 लाभांवित रहे।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

जिला मुख्यालय टीकमगढ़ सहित तहसील निवाड़ी, जतारा एवं ओरछा न्यायालय में विशेष लोक अदालत आयोजित - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में आज विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय टीकमगढ़ सहित तहसील निवाड़ी, जतारा एवं ओरछा न्यायालय में किया गया। विशेष लोक अदालत में जिला एवं तहसील न्यायालयों में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत लंबित एवं प्रीलिटीगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 7 खण्डपीठांे का गठन किया गया है। उक्त खण्डपीठों में न्यायालयों में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत 38 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिनमें कुल राशि 4359646/-रूपये के अवार्ड पारित किये गये। इस लोक अदालत में 76 लाभांवित रहे। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

महोबा संकट मोचन हनुमान मंदिर में पुजारी की हत्या मंदिर परिषद में मिला शव मचा हड़कंप - Tikamgarh News