सहजनवा: दहेज हत्या मामले में सहजनवां पुलिस ने पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज होने के बाद की गई कार्रवाई
सहजनवां पुलिस ने दहेज हत्या के मामले मे कार्रवाई करते हुए पति शुभम मद्धेशिया, ससुर उदय प्रसाद और सास शकुन्तला देवी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन मे हुई कार्रवाई के बाद आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।