कटिहार: बारसोई में 120 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे गए
बुधवार की दोपहर 1 बजे दो व्यक्ति को उत्पाद विभाग के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसे शराब के साथ उत्पाद विभाग में गिरफ्तार किया था। उत्पाद विभाग ने बताया कि बंगाल से कार में 120 लीटर शराब लोडकर यह लोग बेगूसराय जा रहे थे। इसी दौरान इन्हें रोका गया और तलाशी लेने पर शराब बरामद की गई।